महिला को प्रताड़ित करने वाले पति पर अपराध दर्ज

जांजगीर| पुलिस ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सक्ती पुलिस के अनुसार, मंद्रागोढ़ी गांव की रितु कमलेश की शादी 7 साल पहले पिकरीपार गांव के संदीप कुमार कमलेश से हुई थी। शादी के बाद रितु अपने पति और दो बच्चों के साथ कोरबा में रहने लगी। कुछ सालों बाद संदीप उसे आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर रितु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर पति संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *