जांजगीर| शहर के लिंक रोड में मां सर्जिकल सेंटर अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर में दोपहर के समय चिंगारी उड़ने से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया। धीरे-धीरे आग बढ़ती चली गई। बिजली ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने बताया कि थोड़ी देर पहले ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकल रही थी, अचानक से लपटें निकलीं और उसके बाद ट्रांसफार्मर के नीचे ढेर सारा कचरा फैला हुआ था। जिससे चिंगारी नीचे गिरते ही भीषण आग लग गई। उसके बाद लोगों ने तुरंत फ्यूज कॉल को फोन कर बिजली बंद कराई। घंटों तक अंधेरे से लोगों को जूझना पड़ा। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।


