कांग्रेस ने केंद्रीय गृहमंत्री का फूंका पुतला, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा

भास्कर न्यूज | सुकमा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस ने जमकर प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने शाह से इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन को लेकर पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की छीना-झपटी भी हुई। बाद में कार्यकर्ताओं ने शाह का पुतला फूंका। सुकमा नपा अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि देश को संविधान दिलाने वाले डॉ. अंबेडकर का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए शाह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। इस दौरान शेख सज्जार, राजेश नारा, मुकेश कश्यप, रिंकू दस, कवासी कोसा सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *