महावीर चौक में शोभायात्रा व जुलूस-प्रदर्शन पर रोक जरूरी

राजनांदगांव| छात्र युवा मंच ने शहर के बीच मुख्य चौराहा महावीर चौक में शोभायात्रा, जुलूस और अन्य प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। मंच ने इसी मांग पर गुरूवार दोपहर एसपी मोहित गर्ग को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया प्रमुख चौक में इस तरह के प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम की समस्या होती है। विद्यार्थियों को स्कूल कॉलेज पहुंचने में जाम के कारण विलंब होता है। महावीर चौक शहर का मुख्य चौराहा सड़क हैं। यहां से खैरागढ़, महाकाल चौक, नागपुर, रायपुर जाने का एकमात्र रास्ता है। चौक के मुख्य सड़क में झांकी, जुलुस, शोभायात्रा प्रदर्शन से खैरागढ़ रोड जाने वाले ओव्हर ब्रिज में यातायात का दबाव बढ़ता हैं जिससे ब्रिज में ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित होती हैं। रेलवे के अंडर ब्रिज निर्माण का कार्य अधूरा हैं जिससे पटरी पार के स्टेशन पारा, चिखली, शंकरपुर, शांतिनगर, शिव नगर, रामनगर, गठुला, बोरी सहित खैरागढ़ मार्ग से आने वाले स्कूल कॉलेज विधार्थी, मरीज व आम जन परेशान होते है। ओव्हर ब्रिज में ट्रैफिक जाम के कारण परीक्षा देने समय में नहीं पहुंच पाते है। स्कूल कॉलेज के विधार्थी, गंभीर मरीज, एंबुलेंस फंस जाती है। जाम में गर्भवती महिला, नवजात एवं शिशुओं को लेकर आने जाने वाले परेशान होते है। बीच चौक में रास्ता जाम कर आंदोलन प्रदर्शन करना, डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत है। नागेश यदू, दिग्विजय कॉलेज के छात्र युवा मंच के अध्यक्ष साहिल जंघेल मौजूद रहे। एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *