धनेलीकन्हार | राज्य शासन के एक साल पूरा होने पर सुशासन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनेलीकन्हार में गुरुवार को रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला अस्पताल कांकेर के ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने सेवाएं दी। बीएमओ डॉ शशांक गुप्ता के नेतृत्व में रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह से रक्तदान किया। इस मौके पर 21 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 153 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। नेत्र सहायक अधिकारी चंद्र हास नाग द्वारा 47 लोगों नेत्र जांच किया गया। रक्तदान शिविर में व्याख्याता प्रदीप साहू ने 16 वीं बार रक्तदान किया। वहीं भाजपा मंडल महामंत्री लोकेश्वर सेन ने छठवीं बार रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में डाक्टर सुनील सोनी, मिथलेश मरकाम, ब्लड बैंक प्रभारी, लैब टेक्नीशियन रवि ठाकुर, अजय सेठिया, तामेश्वर साहू, सरपंच बिरेंद्र मारगिया, खेमलाल साहू, दिशम सिन्हा, उज्ज्वला ठाकुर आदि जुटे रहे।


