नारायणपुर| जिला मुख्यालय में गायत्री परिवार ने 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान साधकों ने ध्यान व प्रज्ञायोग में हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व स्वामी नरेंद्र देव ने किया। 51 कुंडों में बतौर यजमान बैठे दंपत्तियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव आह्वान किया। इसके बाद आहुति दी गई। सुबह से ही साधक यज्ञशाला में पहुंचने लगे।


