बंडामुंडा | बिसरा थाना से 200 मीटर दूर ग्रीन गार्डन में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। शिकायत के अनुसार पीड़ित नाबालिग लड़की को बिसरा क्षेत्र के एक युवक और उसके दोस्त ने बहला फुसलाकर अपने साथ ग्रीन गार्डन लेकर आए। पीड़िता के अनुसार रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। बुधवार दोपहर को मौका देखकर पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली। फिर पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर उदितनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने एक युवक समेत ग्रीन गार्डन में मौजूद घर में रहने वाले एक मछली व्यापारी को हिरासत में लिया है। जोनल डीएसपी निर्मल महापात्र हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की है।


