भास्कर न्यूज| जांजगीर भाजपा के 12 मंडल अध्यक्षों में 8 के नामों की घोषणा कर दी है। कई बैठक होने के बावजूद 4 मंडल अध्यक्षों के नाम अब तक तय नहीं हो पाए हैं। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार बातचीत के जरिए अन्य चार मंडलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। चुने गए मंडल अध्यक्षों मंे समर्थ सिंह, निलेश गुप्ता, विश्वनाथ प्रताप यादव, लोकेश शुक्ला, प्रमोद कौशिक, पवन यादव, ध्वजाराम साहू व ओम श्रीवास के नाम शामिल हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यलय में सभी चुनाव अधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई। बैठक में जिला चुनाव अधिकारी जोगेश लांबा ने कहा कि आप सभी चुनाव अधिकारी अपने अपना प्रभार मंडल में यहां से जाकर बंद लिफाफे में प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा चुने गए नाम को सभी के सामने खोलकर चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराएं। उनके कहे अनुसार सभी चुनाव प्रभारी अपने-अपने मंडल गए। चुनाव अधिकारी ने घोषित मंडल मे मुलमुला मंडल से विश्वनाथ प्रताप यादव, बलौदा मंडल से निलेश गुप्ता, अकलतरा ग्रामीण मंडल से पवन यादव, जांजगीर ग्रामीण से ध्वजाराम साहू, शिवरीनारायण मंडल से लोकेश शुक्ला, पहरिया से ओम श्रीवास, नवागढ़ से समर्थ सिंह, नरियरा मंडल से प्रमोद कौशिक बनाए गए हैं । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुलाब चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, चुनाव सहप्रभारी लीलाधर सुल्तानिया, नंदनी रजवाड़े, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, यशवंत साहू, दिनेश सिंह अमर सुल्तानीया, आशुतोष गोस्वामी, भुवनेश्वर साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


