शोभायात्रा में मनखे-मनखे एक समान के जयकारे से गूंजा परिसर

भास्कर न्यूज| मालखरौदा वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में बाबा गुरुघासी दास की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक लालू गबेल और प्राचार्य बीडी मेहेर ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही बाबा गुरु घासी दास की जीवनी और उनके आदर्श पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के प्राचार्य बीडी मेहेर ने कहा कि जो व्यक्ति बाबा गुरुघासी दास की जीवनी पढ़ ले और उनके सात आदर्श जीवन सिद्धांत को अपना ले, वह महान व्यक्ति होगा। उन्होंने कहा बाबा ने मानव समाज में बिना भेदभाव के समरसता का संदेश दिया है और हिंसा का त्याग किया है। इसको संसार में पूरे मानव जाति को आत्मसात करना चाहिए। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न वेशभूषा धारण कर सत्य के प्रतीक श्वेत ध्वज लेकर भव्य आदर्श सतनाम यात्रा निकाली। इसमें मनखे-मनखे एक समान और वंदे मातरम जय सतनाम जय सतनाम के नारा बुलंद करते हुए आदर्श सतनाम यात्रा पूरे ब्लाक मुख्यालय बीरभाठा चौक से होकर ब्लाक कॉलोनी स्थित जैत स्तंभ में पहुंच कर विधिवत पूजा की। वंदे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा द्वारा जैत खांब परिसर में 101 श्वेत दीप जलाए गए। वंदे मातरम् आदर्श विद्यालय मालखरौदा में प्रतिवर्ष बाबा गुरुघासी दास की जयंती बड़े ही धूमधाम और आकर्षक ढंग से मनाई जाती। जहां विद्यार्थियों को बाबा गुरुघासी दास की आदर्श पर चलने प्रेरित किया जाता है। सत्य और अहिंसा के साथ सफल समरस जीवनशैली की प्रेरणा दी जाती है। विद्यालय के संचालक लालू गबेल ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी और उनके आदर्श से विद्यार्थी प्रबल बनते हैं। बाबा गुरुघासी दास सत्य और अहिंसा के प्रकाश है। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं और पालक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *