डीसी हातमा में मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन देखने पहुंचे, दिए निर्देश

रांची | डीसी मंजूनाथ भजंत्री शुक्रवार को वार्ड 2 के हतमा भट्‌टा उप टोला में मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का सत्यापन देखने पहुंचे। उन्होंने लाभुकों के बीच योजना को लेकर सकारात्मक फीड बैक जाना। बताया की प्रशासन की टीम को सुनिश्चित करना है कि, जिन लाभुकों के खाते में सम्मान राशि नहीं आई है, उन्हें बताये कि सत्यापन के बाद सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा। डीसी ने आंगनबाड़ी सेविका को निर्देश देते हुए कहा कि लाभुकों के सत्यापन पर फोकस करें, एवं सभी आंगनबाड़ी सेविका अपने-अपने क्षेत्र में लाभुकों के सत्यापन का कार्य करें। डीसी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सत्यापन फॉर्म का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *