संतोष कॉलेज में बिजनेस इंटेलिजेंस विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार हुआ

रांची| संतोष कॉलेज ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग एंड एजुकेशन के आईक्यूएसी सेल की ओर से शुक्रवार को पलाश ऑडिटोरियम, वन भवन, डोरंडा में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय बिजनेस इंटेलिजेंस की सहायता से विश्व की जनजातियों को सशक्त बनाना था। उद्घाटन समारोह में उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार व रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। अतिथियों के द्वारा सोविनीयर, जनजातीय लोकगीत संकलन पुस्तिका व त्रैमासिक पत्रिका ज्ञान पीयूष का विमोचन किया गया। अपराजिता पुष्पराज, प्रोफेसर रोफिन व प्रोफेसर रोजलिन साहू ने विचार प्रस्तुत किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *