रांची| नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की चहारदीवारी और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर दायर जनहित याचिका शुक्रवार को वापस ले ली गई। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत को जानकारी दी कि याचिका में जो मांगें की गई थीं, वे पूरी हो चुकी हैं। अधिवक्ता ने कहा कि चहारदीवारी और सुरक्षा के इंतजाम समेत सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा चुकी हैं, जिसके चलते अब याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं रह गया है। अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति प्रदान कर दी।


