क्राइम रिपोर्टर| रांची डोरंडा थाना क्षेत्र के मनीटोला काली मंदिर के पीछे रहने वाले वंश टोप्पो को चाकू से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। इस संबंध में वंश टोप्पो की पत्नी विनीता खलखो ने डोरंडा थाना में भीम टोप्पो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 26 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे उनके पति के बड़े भाई व पूरे परिवार के लोगो ने मिलकर चाकू से गला पर हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है। यह आरोप है कि उन लोगों ने विनीता खलखो पर भी हमला किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


