महिला के खाते से निकाले 4.05 लाख रुपए, साइबर थाना में केस दर्ज

रांची| हटिया रेलवे कॉलोनी की रहने वाली 53 वर्षीय रातुली महतो के खाते से 4 लाख 5 हजार रुपये की अवैध निकासी हो गई। इस संबंध में रातुली महतो ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को जब वह एसबीआई की डीआरएम ऑफिस ब्रांच में पैसे निकालने पहुंचीं, तब उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। खाते से बिना अनुमति के यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए रकम निकाली गई। रातुली महतो ने तुरंत बैंक मैनेजर को सूचना दी और खाता ब्लॉक करवाया। अगले दिन 5 मार्च को उन्होंने रांची समाहरणालय स्थित राष्ट्रीय साइबर अपराध विभाग के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। रातुली महतो ने बताया कि वह न तो यूपीआई का उपयोग करती हैं, न ही उनके पास एटीएम कार्ड है। वह केवल निकासी फॉर्म पर अंगूठा लगाकर ही पैसे निकालती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *