रमजान : अलविदा जुमे पर उमड़ी नमाजियों की भीड़

रांची | रमजानुल मुबारक के 27वें रमजान को मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को अंतिम जुमे की नमाज रांची की सभी मस्जिदों में अपने-अपने निर्धारित समय पर अदा की। नमाजियों ने देश की खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी। रांची के सभी मस्जिदों में मुसलमानों ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलेमा ए हिंद व इमारत शरिया के आह्वान पर वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ हाथों पर काली पट्टी बांध कर नमाज अदा की। बड़े बुजुर्ग केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *