बालोद| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को लेकर किए टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसजनों पुतला दहन किया। जय स्तंभ चौक से रैली निकालकर भीमराव अंबेडकर के लिए नारे लगाए और केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, विकास चोपड़ा, शीबू नायर, पुरषोत्तम पटेल, रामजी पटेल, यज्ञदेव पटेल, रत्तीराम कोसमा, चंद्रेश हिरवानी, संतुराम पटेल, अशोक बाम्बेश्वर, अनिल यादव, प्रशांत बोकडे, कांशीराम निषाद, रवि जायसवाल आदि मौजूद रहे।


