पलारी| ग्राम मटिया (अर्जुंदा) में 20 से 28 दिसंबर तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा होगी। कथावाचक स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के शिष्य पंडित अमित सरस भारती झा ओंकारेश्वर शिव मंदिर पलारी वाले होंगे। वे दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक कथा सुनाएंगे। आलेंद्र साहू ने बताया कि प्रथम दिवस शाम 4 बजे से कलश यात्रा, वेदी पूजन, द्वितीय दिवस शुकदेव जन्म, परीक्षित जन्म, तृतीय दिवस वराह अवतार, कपिल चरित्र, चतुर्थ दिवस भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र,समुद्र मंथन, पंचम दिवस राम व कृष्ण जन्म का वर्णन किया जाएगा।


