पति ने पत्नी को बेहोश होने तक पीटा, फिर कुएं में फेंका
13 वर्षीय पुत्र के चिल्लाने पर कुएं से निकाला गया, मामला खमरौध का
अनुपपुर। जिले के पड़ोसी जिले शहडोल के ग्राम खमरौध थाना अमलाई निवासी दुर्गा साहू को 20 व 21 मार्च की दरम्यानी रात्रि में उसके पति ने किसी बात की कहासुनी पर पहले पीड़ित को जमकर इतना पीटा की वह बेहोस हो गई फिर उसे बेहोसी की हालत में अपनी माँ व पिता के साथ घर की बाड़ी में मौजूद कुएं में लेजाकर डाल दिया बाड़ी की तरफ ले जाते समय दरवाजे की आवाज सुनकर पीड़ित दुर्गा का 13 वर्षीय बेटा जाग गया। और उसने पूरा घटना क्रम अपनी आंखों से देख लिया और फिर तत्काल अपने परिवार जनों को बुलाकर अपनी माँ को कुएं से निकलवाया और सजे बाद अनूपपुर में रहने वाले अपने मां को फोन पर घटना की सूचना दी उसके बाद पीड़ित के भाई खमरौध पहुचे और उसे जिला अस्पताल अनुपपुर लेकर आए जहा उसका इलाज चल रहा है इतनी बड़ी घटना के बाद अनूपपुर अस्पताल चैकी ने पीड़ित का बयान लेकर तहरीर अमलाई पुलिस को भेज दी लेकिन पोरे मामले में अमलाई पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है जहाँ घटना के 4 बीतने के बाद अमलाई पुलिस पीड़ित का बयान लेने जिला अस्पताल पहुची और पीड़ित का बयान लेने पहुँची और पीड़ित के परिजनों को दूसरे दिन बयान के लिए अमलाई थाने बुलवाई और सुबह 10 बजे से थाने में बयान का इंतजार करवाती रही और पूरा दिन बीतने के बाद शाम 5 बजे पीड़ित के परिजनों और चश्मदीद नाबालिक पुत्र का बयान दर्ज किया और ओरिजनो से कहा जब पीड़ित ठीक होने के बाद थाने आकर बयान देगी उसके बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दुर्गा साहू की शादी वर्ष 2011 में खमरौध निवासी मनोज साहू से हुई थी जिनके दो बच्चे है शादी के बाद से ही मनोज कुछ काम नही करता था कुछ वर्ष बाद परिजनों ने अलग कर दिया तो घर चलाने के लिए व बच्चो की परवरिश के लिए दुर्गा ने अनूपपुर ने सब्जी की दुकान खोल ली और अपने पिता शंकर लाल साहू के यह रहकर बच्चो को पढ़ाने लगी कुछ साल बाद मनोज ने ससुराल पहुचकर पीड़ित को अपने घर ले जाने की बात कही और कहा कि वह अपने घर से उसे लाकर सब्जी की दुकान चलवाने लगा लेकिन किसी न किसी बात को लेकर मनोज पत्नी के साथ विवाद करता था घटना के दिन भी दोनों पति पत्नी रात करीब 9 बजे के लगभग सब्जी की दुकान बंद करके खमरौध गए थे घर मे बच्चो की फीस और घर में बेची गई धान को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद आरोपियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।
पुलिस घुमाती रही टेबल दर टेबल
पीड़ित की परिजन को बयान देने के लिए अमलाई पुलिस द्वारा बुलाया गया था था 10 बजे दिन थाने में पहुँचने के बाद अमलाई पुलिस पीड़ित के परिजनों को टेबल दर टेबल घुमाती रही और फिर शाम 5 बजे पीड़ित के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।
पीड़ित के नाबालिक पुत्र धमकाया और दिया लालच
पीड़ित के पति व सास ससुर ने नाबालिक चश्मदीद को धमकाया और फिर उसे जमीन उसके नाम करवाने का लालच देकर पुलिस से सच न बताने की बात लगातार कर रहे थे। पीड़ित के साथ घटना कारित करने के बाद जब पीड़ित को अस्पताल लाया गया तब से लेकर अब तक उसका पति एक भी बार अस्पताल नही पहुँचा है। गत दिवस 27 मार्च को पीड़िता का पिता एवं उसका नाबालिक पुत्र एसपी षहडोल के पास पहुंचकर उनसे न्याय की मांग की जिसपर एसपी षहडोल ने अनूपपुर थाने को आदेषित किया तथा मामले में धारा 164 के तहत पीड़िता से बयान लिया जाएगा।


