उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय मे सीबीआई की रेड, पेंशन आयुक्त कार्यालय भी जांच के घेरे में
नौरोजाबाद। साऊथ ईस्टन कोल फील्ड्स लिमिटेड जोहिला क्षेत्र के नौरोजाबाद उपक्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में सी बी आई जबलपुर की टीम ने छापामार कार्यवाही की है । इस कार्यवाही में उपक्षेत्रीय प्रबंधक आफिस मे अधीक्षक (ओ एस ) के पद पर पदस्थ उमा शंकर तिवारी को पकड़ कर घर और आफिस में सी बी आई जबलपुर की टीम ने रेड मार कार्यवाही की है, सूत्रों की माने तो एस ई सी एल के सेवानिवृत्ति किसी कर्मचारी के द्वारा अपने पी एफ फंड मे हुई अनियमितता को लेकर सी बाई आई कार्यालय जबलपुर मे नौरोजाबाद सबेरिया आफिस मे पदस्थ कार्यालय अधीक्षक की शिकायत की गई थी, उसी शिकायत के आधार पर सी बी आई जबलपुर के द्वारा सोमवार को लगभग 2 बजे दोपहर मे कार्यालय अधीक्षक के आवास B/32 पहुंचकर छापा मारा है और मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज खंघाले जा रहें है , सी बी आई की कार्यवाही लगभग 4 घंटे तक लगातार चली, आवास में कार्रवाई करने के पश्चात सीबीआई की टीम कार्यालय अधीक्षक के ऑफिस मे लगभग 6:30 बजे पहुंची और यहाँ पर भी उनके द्वारा मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज खांघाले गए है, सी बी आई जबलपुर के द्वारा कार्यवाही के उपरांत नौरोजाबाद सबेरिया आफिस के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) उमाशंकर तिवारी को अपने साथ जबलपुर ले जाया गया है खबर यह भी है की सीएमपीएफ कमिश्नर जबलपुर को भी सी बी आई ने तलब किया है। दरअसल सीबीआई जबलपुर में सी एम पी एफ आयुक्त जबलपुर की शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन मामला नौरोजाबाद उपक्षेत्र से जुड़े होने के कारण जांच की शुरुआत नौरोजाबाद से की गयी थी जिस पर सी एम पी एफ का काम देख रहे उपक्षेत्रीय प्रबंधक के ओ एस गिरफ्त में आ गये ।बताया जाता है की सी एम पी एफ कमिश्नर जबलपुर इसी महीने की अंतिम तारीख को सेवानिवृत होने वाले थे उससे पहले ही सी बी आई की रडार पर आ गये ।बताया जाता है की उक्त कमिश्नर कर्मचारियों को उनकी सेवा के बाद मिलने वाले सीएमपीएफ की राशि के भुगतान को लेकर काफी परेशान करते थे जिससे थक हार कर कर्मचारियों को अपना पैसा पाने पैसा देना पड़ता था। देखना होगा कि सी बी आई के हाथ में और कौन कौन पकड़ में आते हैं।


