चाईबासा| नई बाइक ने नोवामुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत संग्राम साईं निवासी 28 वर्षीय प्रवीण ठाकुर की जान ले ली। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक प्रवीण ठाकुर चाईबासा से नई बाइक खरीद कर अपने भाई के साथ बुधवार शाम को नोवामुंडी लौट रहा था। शाम करीब सात बजे नोवामुंडी पहुंचने से पहले अज्ञात वाहन के साथ नई बाइक की टक्कर हो गई। इस घटना में प्रवीण की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज नोवामुंडी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद दूसरे दिन गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।


