आंगनबाड़ी को शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रों में बदलने के लिए की जा रही तैयारी

भास्कर न्यूज| चाईबासा उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला समाज कल्याण कार्यालय के तत्वाधान में पोषण, पढ़ाई पर आंगनबाड़ी सेविकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे बैच का उद्घाटन स्वेता भारती, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक विकास एवं पूर्व-प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देना, विकासात्मक रूप से उपयुक्त शिक्षण-प्रणाली का उपयोग सुनिश्चित करना तथा प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ प्रारंभिक बाल्यावस्था स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं के साथ संबंधों पर जोर देना है। कार्यक्रम प्रारंभिक बाल्यावस्था की देखभाल एवं शिक्षा पर केंद्रित है। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को न केवल पोषण केंद्र बल्कि शिक्षा प्रदान करने वाले केंद्रों के रूप में बदलना है। आंगनवाड़ी सेविकाओं को विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री, दृश्य सहायता, श्रव्य सहायता, दृश्य-श्रव्य और शारीरिक गतिज सहायता प्रदान करेगा। जिले में इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण का कुल 6 बैचों में आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम से सभी प्रखंडों के कुल 500 आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंजू देवी, महिला पर्यवेक्षिका सदर चाईबासा एवं रायमती हांसदा, महिला पर्यवेक्षिका जगन्नाथपुर प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *