आदिवासी उरांव समाज का हड़बोड़ी कार्यक्रम 22 को, कब्रिस्तान की सफाई अंतिम चरण में

भास्कर न्यूज| चाईबासा आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा द्वारा हड़बोडी कार्यक्रम 22 दिसंबर, रविवार के दिन है। पवित्र स्थल की साफ-सफाई अंतिम चरण में है। उरांव समुदाय में प्रथा है कि समाज द्वारा निर्धारित विशेष तिथि को हड़बोडी का कार्यक्रम संपन्न किया जाता है। जिसमें समाज के सभी लोग सामूहिक रूप से मसना घाट (कब्रिस्तान) जाकर अपने-अपने पूर्वजों के कब्र में उनका आह्वान कर पूजा-पाठ करते हैं। मृतात्माओं के शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। इस परंपरा के अनुसार इस वर्ष 16 दिसंबर से पौष माह (कृष्ण पक्ष) आरंभ हो चुका है। इसके सातवें दिन रविवार को उरांव समुदाय का हड़बोड़ी अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। चाईबासा क्षेत्र के समस्त उरांव समुदाय के लोग मसना स्थल में एकत्रित होकर कब्र में अपने पूर्वजों के मृतात्माओं का आह्वान कर उनकी आत्मा की शांति की कामना के लिए दो मिनट का मौन-धारण करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाज के समस्त लोग बढ़-चढ़कर सहभागिता करते है। निर्धारित तिथि से महीने भर पूर्व से ही मसना स्थल एवं कब्र की साफ-सफाई, रंग-रोगन में समाज के लोग जुट रहे हैं। समाज में ऐसी मान्यता है कि हड़बोड़ी का कार्यक्रम कर अपने-अपने पूर्वजों के कब्र पर मृत रिश्तेदारों की आत्मा को शांति पहुंचाते है। साथ ही मृत-आत्माओं से आशीर्वाद मांगते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *