ई-रिक्शा यानी ट्रैफिक जाम; जहां दिखी सवारी, वहीं रोक दी गाड़ी

भास्कर न्यूज| चाईबासा नगर परिषद, चाईबासा व शहर के बाहरी क्षेत्रों में ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। खासकर शहर के अति व्ययस्तम इलाकों में जैसे बस स्टैंड चौक, गाड़ीखाना मार्ग, जेल चौक, जेल रोड, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग, रूंगटा मार्केट, पिल्लई हॉल मार्ग, सदर बाजार चौक, कोर्ट रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, सदर थाना मार्ग, बड़ी बाजार मार्ग आदि। शहर का ट्रैफिक सिस्टम बिगाड़ रहे ई-रिक्शा चालकों की मनमानी दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। मुख्य मार्ग हो या फिर घना बाजार का इलाका, हर जगह ये राहगीरों की परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनके खिलाफ कभी कोई सख्त कार्रवाई ही नहीं होती है। इन्हें न चौक-चौराहे पर खड़े ट्रैफिक पुलिस का डर है और न पुलिस प्रशासन का। इनकी मनमानी का स्तर इतना ज्यादा है कि ई-रिक्शा चालकों को जहां सवारी नजर आती है, ये बिना आगे-पीछे देखे ई-रिक्शा रोक देते हैं। इसके कारण प्रायः जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा विकट स्थिति बस स्टैंड चौक से सदर बाजार मार्ग पर देखने को मिलती है। शहर के लगभग सभी मुख्य मार्गों के लेफ्ट-राइट टर्न इन्हीं के कारण ब्लॉक रहते हैं। शहर में कोई प्रॉपर ट्रैफिक सिस्टम एक्टिव नहीं है और न ही वन वे की व्यवस्था है। जिसका लाभ ई-रिक्शा चालक उठा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *