भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर गुरुवार को गढ़ेलपारा में संचालित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में राजयोगिनी दादी जानकी की पांचवीं पुण्य स्मृति पर कार्यक्रम का आयोजन कर विशेष श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एसपी रवि कुमार कुर्रे ने नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने समाज में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त कर कहा कि यदि नशा नहीं मिल रहा है तो अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिसे रोकने सभी को जागरूक होना होगा। यहां कार्यक्रम की शुरुआत विशेष राजयोग ध्यान सत्र के साथ की गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाई-बहन ने दादी जानकी के आध्यात्मिक जीवन के मार्गदर्शन को याद किया। इसके बाद दादी के जीवन पर आधारित आध्यात्मिक ज्ञान के बारे में विश्वविद्यालय की बहनों ने बताया। इसमें उनके द्वारा किए गए सामाजिक और आध्यात्मिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। दादी को पुण्यतिथि पर याद किया।


