अनूपपुर पुलिस ने दो थानान्तर्ग अवैध रेत के परिवहन करते ट्रेक्टर किया जप्त

अनूपपुर पुलिस ने दो थानान्तर्ग अवैध रेत के परिवहन करते ट्रेक्टर किया जप्त
अनूपपुर।
जिले के चचाई और भालूमाड़ा पुलिस ने गुरूवार की षाम मुखबिर की सूचना अवैध रेत से लदे दो अलग-अलग ट्रेक्टर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। जिस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और खनिज अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान के निर्देशन मे, अति. पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. अनूपपुर सुमित केरकेट्टा और अनुविभागीय अधिकारी कोतमा (पुलिस) श्रीमती आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में पुलिस ने सफलता प्राप्त की।
चचाई पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के पुष्ट सूत्रों के अनुसार एक नीले सफेद कलर का महिन्द्रा स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर जिसके इंजन के सामने नं. एमपी 65 एए 1187 लिखा है ट्रेक्टर में संलग्न ट्राली में अवैध रेत छरका घाट सोन नदी ग्राम केल्हौरी से लोडकर ग्राम केल्हौरी तरफ विक्रय हेतु लेकर जाने वाला है। मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से ट्रेक्टर क्र. एमपी 65 एए 1187 आते हुये दिखाई दिया, जिसे हांथ दिखाकर रोकने का प्रयास किया तभी ट्रेक्टर का चालक थोड़ी दूर पहले रास्ते में बंशी सरंगिया के खेत के पास ट्रेक्टर ट्राली में भरी हुई अवैध रेत लगभग 03 घन मीटर को हाईड्रोलिक से ट्राली उठाकर रेत जमीन में गिरा दिया जिसे गवाहों की मदद से पकड़ा गया अवैध रूप से सोन नदी से रेत उत्खनन कर परिवहन करते हुये पाये जाने पर मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के उक्त ट्रेक्टर मय ट्राली के एवं ट्रेक्टर ट्राली से चालक के द्वारा खाली की गयी अवैध चोरी का रेत 03 घनमीटर जमीन पर पड़ा हुआ घटना स्थल से ट्रेक्टर ट्राली कीमती 400000 रुपये एवं रेत 3 घनमीटर (एक ट्राली) कीमती 3000 रुपये कुल कीमती 403000 रुपये (चार लाख तीन हजार रुपये) मौके पर मुताबिक जप्ती पत्रक के दिनांक 27 मार्च 25 के 16.30 बजे जप्त कर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर मालिक कमल प्रसाद वर्मा पिता नन्हू लाल वर्मा उम्र 48 साल निवासी केल्हौरी वार्ड नं0 04 थाना चचाई जिला अनूपपुर के विरूद्ध अपराध धारा 303(2),238 ताहि0 एवं 4/21 खान खनिज अधि0 का अपराध घटित करना प्रथम दृष्ट्या पाये जाने से अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर (आईपीएस) मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा के निर्देशन में। थाना चचाई से निरीक्षक राकेश उईके उनि0 बी एल गौलिया, प्र आर 164 विकास दहायत, की अहम भूमिका रही है।
भालूमाड़ा पुलिस ने भी अवैध रेत पर की कार्रवाई
थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर आज दिनांक 27/03/2025 को सुबह 10.00  बजे भेडवानाला घाट सिकारपुर में घेराबंदी कर एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 31 बी 2491 लाल रंग के ट्राली में अवैध रेता लोड कर आ रहा था जिसे रोक कर चेक किया गया जो ट्रेक्टर ट्राली में जिसमें 2 घन मीटर रेत अवैध खनिज बिना रायल्टीध्टीपी के लोड कर परिवहन करते पाया गया ट्रेक्टर चालक सुनील सोनवानी पिता लल्ला राम पनिका उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम करहनी थाना मरवाही जिला जीपीएम छ.ग. से उक्त लोड रेत के संबंध में पूछने पर ट्रेक्टर मालिक लल्लाराम पनिका निवासी करहनी के कहने पर भेडवा नाला से रेत (खनिज) चोरी कर ट्रेक्टर ट्राली में लोड करग्राम करहनी ले जाना बताया जो ट्रेक्टर मय ट्राली व चोरी का रेता करीबन 2 घनमीटर कीमती 3000/- रूपये व ट्रेक्टर मय ट्राली कीमत 400000- कुल कीमती 403000 रुपये को आरोपी चालक के कब्जे से जप्त कर थाना परिसर लाकर सुरक्षार्थ खडा किया गया है जिस पर अपराध क्रमांक 128/2025 धारा 303(2), 217(5) बीएनएस 4ध/21 खान खनिज अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर क्रमांक  सीजी 31 बी 2491 लाल रंग के ट्राली एवं 2 घन मीटर लोड रेत के कुल कीमती 403000 रुपये नाम जिसमें पुलिस ने  ट्रेक्टर चालक सुनील सोनवानी पिता लल्ला राम पनिका उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम करहनी थाना मरवाही जिला जीपीएम छ.ग. वाहन मालिक लल्लाराम पनिका निवासी करहनी थाना मरवाही जिला जीपीएम छ.ग. को आरोपी बनाया है इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको स.उ.नि. अरविंद राय, स उ नि विनोद द्विवेदी प्र आर बृजेश सिंह आर. 208 कृपाल सिंह आर. 363 देवेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *