बोकारो में 29 अवैध कोयला खदानें ध्वस्त:वन विभाग ने ब्लास्टिंग कर बंद कराया, दूर तक सुनी गई आवाज; सुरंगों में भर गई पूरी तरह मिट्टी

बोकारो के बेरमो क्षेत्र में कोयला का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इस मामले को डीसी विजया जाधव ने गंभीरता से लिया है। गोमिया प्रखंड के रहावन, पचमो, दुरदाग और बगियारी में 29 अवैध खदानों को बारूद से ब्लास्ट कर ध्वस्त कर दिया। विस्फोट की आवाज तक दूर तक सुनी गई। अब सुरंगों से कोयला खनन करना मुश्किल होगा जिला प्रशासन ने सुरक्षित तरीके से सुरंगों को ध्वस्त किया। इसके बाद इन सुरंगों से कोयला खनन करना मुश्किल होगा। सुरंगों में पूरी तरह मिट्टी भर गई। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र होने के कारण इधर पुलिस और प्रशासन की सक्रियता कम रहती है। इसका फायदा उठाकर कोयला माफिया यहां अवैध तरीके से सुरंग बनाकर कोयला खनन करते हैं। अवैध कोयले को ट्रकों से बाहर भेजते हैं
दरअसल, कोयला माफिया वन विभाग की जमीन से कोयला निकाल कर साइकिल से जंगलों में जमा करने के बाद उसे ट्रकों से बाहर भेजते हैं। डीसी ने अवैध कारोबार बंद करने के लिए वन प्रमंडल पदाधिकारी संदी शिंदे के नेतृत्व में कमेटी बनाई। कमेटी में एसडीओ मुकेश मछुआ, डीएमओ रवि कुमार, एसडीपीओ वशिष्ट नारायण सिंह, सीसीएल जीएम अजीत कुमार, थाना प्रभारी जेपी एक्का, वनपाल अजीत मुर्मू और वनरक्षी विकास महतो शामिल हैं। कमेटी ने गोमिया प्रखंड के रहावन, पचमो, दुरदाग और बगियारी में 29 अवैध खदानों को बारूद से ब्लास्ट कर ध्वस्त किया। अवैध मुहानों को बंद करने के लिए ड्रिलिंग मशीन के माध्यम से 160 होल्स बनाए गए। इसके बाद उसमें विस्फोटक डालकर कंट्रोल ब्लास्टिंग के माध्यम से ध्वस्त किया गया। ————————————- 10 सेकेंड में कोयले की 12 अवैध खदान ध्वस्त:143 मुहाने और 11 सुरंगों को बंद किया गया‎, 2,625 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल रामगढ़ के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में ‎‎लगातार चौथे दिन अवैध कोयला खदानों के ‎‎विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में ‎कोतरे जंगल में स्थित‎ 12 कोयला अवैध मुहानों के ऊपर‎ ड्रिल मशीन से 84 ड्रिल कर उसमें भारी ‎मात्रा में बारूद भरकर उड़ाया गया। इस ‎‎विस्फोट के दौरान पूरा क्षेत्र दहल गया। ‎2625 किलोग्राम ब्लास्टिंग सामग्री के ‎उपयोग से 143 अवैध मुहानों,‎11 सुरंगों को बंद किया गया। एक दिन पहले 21 अवैध मुहानों व 2 सुरंगों को बंद‎ किया गया था। यह विस्फोट दो ‎‎चरणों में किया गया। दोनों विस्फोट में पांच-पांच ‎‎सेकेंड ‎का समय लगा और सभी खदानें‎ ध्वस्त कर दिए गए।‎ पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *