मिहिजाम में मंदिर के पास खड़ी कार में लगी आग:गाड़ी का अगला हिस्सा जला, मालिक ने साजिश का लगाया आरोप

जामताड़ा-मिहिजाम हाईवे 419 पर शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दुर्गा मंदिर के पास खड़ी टाटा इंडिगो कार में अचानक आग लग गई। कार के बैटरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वहीं, कार मालिक विमलेश सिंह का आरोप है कि यह साजिश के तहत की गई घटना है। आग ने तेजी से कार के अगले हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। इंजन और दोनों पहिए जलकर राख हो गए। रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थानीय लोगों को सूचित किया। जामताड़ा से अग्निशमन दल को बुलाया गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *