बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक:राजमिस्त्री की मौत, आक्रोशितों ने बोकारो थर्मल-विष्णुगढ़ मेन रोड किया जाम

बोकारो के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लुकुबाद गांव के पास मुख्य सड़क पर खड़े कोयला लदे ट्रक से बाइक टकरा गई। इस हादसे में 45 वर्षीय राजमिस्त्री बालगोविंद तूरी की मौके पर ही मौत हो गई। बालगोविंद काछो गांव का रहने वाला था। वह बोकारो थर्मल में राजमिस्त्री का काम करता था। शुक्रवार की रात को काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े कोयला लदे ट्रक से टकरा गई। मुआवजे के आश्वासन पर जाम हटाया घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बोकारो थर्मल-विष्णुगढ़ मेन रोड को जाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए के मुआवजे की मांग की। बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पेक थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने मुआवजे की राशि देने का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 2 बजे लोगों ने जाम हटा दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *