भास्कर न्यूज | गिरिडीह झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय में जिलाध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा की अध्यक्षता में की गई। बतौर मुख्य अतिथि प्रांतीय उपाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान और चार अप्रेल को तीन सूत्री मांगों को लेकर सभी प्रखण्ड इकाई स्थानीय बीडीओ को ज्ञापन सौंपेंगे। तीन मांगों मे शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ देने, शिशु शिक्षण भत्ता व सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने शामिल हैं। इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्यों को प्रखंड कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत किया गया, ताकि चार अप्रैल के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में जिला सचिव केदार प्रसाद यादव , कोषाध्यक्ष अध्यक्ष रविकांत चौधरी, संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, राजेश कुमार सिंह, आनंद शंकर , युगल किशोर पंडित, राजेश कुमार शर्मा ,विनोद प्रसाद यादव, उमेश प्रसाद चौधरी, इंद्रदेव साव सहित अन्य उपस्थित थे।


