प्रकाश मिश्रा | गिरिडीह दो िदन में ईद और 6 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है। िजसकी तैयारियों में शहर से लेकर गांव तक लोग जुटे हुए हैं। वहीं त्योहार को शांितपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के िलए जिला प्रशासन भी लगातार बैठकें कर रही हैं। ताकि होली में जिले के घोड़थंभा में हुए उपद्रव जैसी घटना की पुनरावृति न हो। लेकिन इन सबके बीच शहर में िनगरानी के िलए लगे 32 सीसीटीवी कैमरों में से 25 खराब पड़े हैं। ऐसे में मात्र सात सीसीटीवी कैमरे जो काम काम कर रहे हैं, उनके भरोसे शहर की सुरक्षा, उपद्रव मचाने वालों पर नजर रखने और उन्हें िचहिन्त करने में पुलिस िकस हद तक कामयाब हो पाएगी, यह बड़ा सवाल खड़ा करता है। बताते चलें िक शहर की हर गतििवधियों पर जिला कंट्रोल रूम से ही निगरानी रखे जाने कोे िलए शहर से लेकर पचंबा तक 32 सीसीटीवी कैमरे लगए गए थे। उन सभी कैमरों से हर पल की जानकारी पुलिस के हाथ लग जाती थी, लेकिन अभी जिस तरह कंट्रोल रूम मंे लगे सीसीटीवी स्क्रीन में मात्र 7 कैमरे ही काम करते हुए दिख रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि 25 कैमरे पूरी तरह से बेकार हो चुके हैं। जबकि जनवरी में कंट्रोल रूम की ओर से जानकारी दी गई थी कि शहर मंे लगे 32 कैमरों मंे से 12 कैमरे खराब पड़े हैं। जनवरी, फरवरी के बाद मार्च बीतने को है, लेकिन 12 कैमरों की मरम्मत नहीं हो सकी है। उल्टे खराब कैमरों की संख्या बढ़कर 25 तक पहंुच गई है।


