इफ्तार पार्टी से हिंदू-मुस्लिम समुदाय में भाईचारे की भावना मजबूत होती है: मंत्री

भास्कर न्यूज|गिरिडीह. झामुमो नगर समिति ने शुक्रवार को नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इसमें 200 से अधिक लोग शामिल हुए। मुस्लिम समुदाय के साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। राज्य के नगर विकास मंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। पार्टी में झामुमो जिला समिति ने कई तरह के व्यंजन तैयार कराए। दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर इफ्तार का आनंद लिया। मंत्री ने कहा, ईद-उल-फितर मुस्लिम समाज का अहम त्योहार है। एक महीने तक रोजा रखकर लोग देश, राज्य और जिले की अमन-चैन की दुआ की। मंत्री ने कहा कि इस तरह के इफ्तार पार्टी से हिंदू-मुस्लिम समुदाय में भाईचारे की भावना मजबूत होती है। सभी को ऐसे आयोजन करने चाहिए। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद अहमद वारिश, मोहम्मद नौशाद चांद, मोहम्मद शहनवाज अंसारी, मोहम्मद चांद रशिद, झामुमो जिला संयोजक संजय सिंह, महालाल सोरेन सहित 200 से ज्यादा लोग मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *