रंंका| रंका अनुमंडल मुख्यालय के बर मोहल्ला चौक स्थित दो संप्रदायों के बीच में उलझे विवाद को दंडाधिकारी सोनू कुमार तथा रंंका थाना के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार झा के उपस्थिति में अंचल पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाता संख्या 170 प्लॉट 1648 का नापी अमीन के द्वारा आज सैकड़ों व्यक्तियों के बीच कराई। बताते चलें कि पिछले कई महीनों से बर मोहल्ला चौक को नापी को लेकर दो संप्रदायों के बीच में विवाद चल रहा था। इस विवाद को खत्म करने की दृष्टिकोण से अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने अपने ज्ञापन संख्या 539 दिनांक 16 दिसंबर 2024 को एक पत्र प्रेषित किया था। जिसमें खाता संख्या 170 प्लॉट 1648 के नापी दंडाधिकारी सोनू कुमार की उपस्थिति में और रंका पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार झा की देखरेख में संपन्न हुआ। भास्कर न्यूज|गढ़वा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से चरमरा गई है। यही वजह है कि सदर अस्पताल आए दिन चर्चा में रहता है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। जहां महिला के स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलने पर बच्चे के साथ सड़क पर बैठ गई। सदर अस्पताल गेट के सामने वाहनों को जमावड़ा लग गया। घटना के बाद पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। ओर महिला को मना कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में ओडिशा के बबीता गौरव ने पेशाब से संबंधित समस्या को लेकर कैथेटर लगवाने के लिए सदर अस्पताल पहुंची। नर्सों के द्वारा कैथेटर लगाने पर पैसा की मांग की गई। जिसके बाद महिला और उसकी 10 वर्षीय बच्चे ने कहा कि उसके पास पैसा नहीं है। वह कैथेटर नहीं खरीदकर नहीं ला पाएगी। महिला ने बताया कि वह ओडिशा से अपने पति के हत्या के मामले में न्याय के लिए गढ़वा न्यायालय में आई थी। उसके पेशाब के रास्ते में कैथेटर लगाया गया था। लेकिन किसी कारण से कैथेटर जाम हो जाने के कारण उसका पेट फूलने लगा था। उसे लेकर न्यायालय से वह सदर अस्पताल पहुंची थी। लेकिन सदर अस्पताल में उसकी बात कोई नहीं सुना। सदर अस्पताल के स्टॉफ के द्वारा उसे कहा गया कि कैथेटर खरीदकर लाना होगा और 500 रुपए देना होगा। घंटों परेशान होने के बाद उक्त महिला सदर अस्पताल के मेन गेट स्थित एनएच 75 सड़क पर बैठ गई। जिसके बाद सड़क पर अफरा तफरी मच गई।


