अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी बोलेरो:धमतरी में सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे, एक ही परिवार के 11 लोग घायल; 1 गंभीर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सगाई समारोह से लौट रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 11 लोग घायल हो गए। इनमें 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोथली और कंडेल के बीच शुक्रवार रात हुई। आधी रात हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ घायलों को ब्लड की जरूरत थी, उनके लिए व्यवस्था की गई। अस्पताल में सभी घायलों का इलाज जारी है। इनमें महिलाएं, पुरुष और एक बच्ची भी शामिल है। बोलेरो वाहन जब नाले में गिरा तो उसका गेट धक्के से खुल गया। वहीं सामने हिस्से का शीशा भी टूट गया। तुरंत घायलों को बाहर निकाला गया। सगाई कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी जानकारी के मुताबिक, परिवार ढीमर टुकुर नवागांव में निषाद परिवार की सगाई कार्यक्रम में पहुंचे थे। वापसी के समय रात 11 बजे यह हादसा हुआ। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर एंबुलेंस बुलाया गया। 1 महिला की हालत गंभीर रक्तदान एंबुलेंस और 108 के माध्यम से घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जहां पर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। स्कूली बस खेत में जा घुसी थी बता दें कि इसी रोड पर कुछ दिनों पहले स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी थी। हालांकि बच्चों को कुछ नहीं हुआ लेकिन बस हादसे का शिकार हो गया था। बच्चों को तुरंत आसपास के लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *