जमीन विवाद में हत्या के बाद ग्रामीणों का विरोध:मृतक के परिजनों ने शव सड़क पर रख किया जाम, तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में जमीन विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। निर्माणाधीन मकान में पानी डालने को लेकर हुए विवाद में अशोक भदानी की हत्या कर दी गई। उनके पुत्र अबोद को भी गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग की। मुफ्फसिल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने तीन अभियुक्त कैलाश राम, शुभम राम और धीरज राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुराने जमीन विवाद का नतीजा मृतक के बड़े पुत्र सुबोध ने बताया कि उनके पिता मकान में पानी डालने गए थे। इसी दौरान कैलाश राम और उनके परिजनों ने सोची-समझी साजिश के तहत हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना पुराने जमीन विवाद का नतीजा है। कैलाश राम बिना किसी कागजात के पड़ोस की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। सुबोध ने शिवकुमार भदानी को इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता बताया। उनका आरोप है कि शिवकुमार अन्य माफियाओं के साथ मिलकर लोगों की जमीन हड़पने का काम करता है। शिवकुमार ने अपने दो बेटों और भतीजे के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया। भू माफियाओं द्वारा मारपीट की घटना पहले भी हो चुकी है: ग्रामीण इधर, सड़क जाम के दौरान मौजूद लोग भी काफी आक्रोशित थे। इनका कहना था कि यहां जमीन पर कब्जा की साजिश वर्षों से चली आ रही है। किसी की जमीन पर बेवजह पहले बाधा डाला जाता है और फिर उसके साथ मारपीट की जाती है। पहले भी यहां भू माफियाओं द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। लोगों ने कहा कि मुख्य साजिशकर्ता को हर हाल में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लोगों की मांग थी कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाए जो उनके द्वारा माना जा चुका है। पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया है और बाकी बचे अपराधी भी जल्द ही गिरफ्त में होंगे। -श्याम किशोर महतो, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *