महिला कलेक्टर की पक्षी फोटोग्राफी का कमाल:राज्यपाल ने किया पक्षी ब्रोशर और पर्यटन डायरी 2025 का विमोचन, चंदन त्रिपाठी के काम की सराहना

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में राज्यपाल रमेन डेका ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने जिले के पर्यटन स्थलों पर आधारित डायरी 2025 और पक्षी प्रेमियों के लिए विशेष ब्रोशर का विमोचन किया। उन्होंने कलेक्टर चंदन त्रिपाठी की फोटोग्राफी और पक्षी प्रेम की विशेष प्रशंसा की। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी द्वारा खींची गई पक्षियों की दुर्लभ तस्वीरें इस ब्रोशर की मुख्य विशेषता हैं। डायरी में जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों की तस्वीरें शामिल की गई हैं। ब्रोशर में कोरिया जिले में पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियों की शोधपरक जानकारी दी गई है। कोरिया जिले में पक्षियों के लिए प्राकृतिक आवास मौजूद हैं। सोनहत वन क्षेत्र, टाइगर रिजर्व, बालमपहाड़ी, बाघ खैरी, झुमका, फूलपुर गेज और छिंदडांड जैसे स्थान प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का घर हैं। यहां जंगली उल्लू, कठफोड़वा, नीलकंठ, बुलबुल, बोनेली का चील जैसी दुर्लभ प्रजातियां देखी जा सकती हैं। ई-बर्ड वेबसाइट के अनुसार छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्रों में करीब 243 पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह बेहतरीन संकलन है। इसमें पक्षियों की विविधता को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर चंदन त्रिपाठी का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण और पक्षी प्रेम को बढ़ावा देगा। डायरी में जिले के पर्यटन स्थलों की तस्वीरें शामिल की गई हैं। ब्रोशर में कोरिया जिले की पक्षी प्रजातियों की शोधपरक जानकारी दी गई है। कलेक्टर त्रिपाठी द्वारा खींची गई दुर्लभ पक्षियों की तस्वीरें इस ब्रोशर की मुख्य विशेषता हैं। चंदन त्रिपाठी एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ उत्कृष्ट फोटोग्राफर और बर्ड लवर भी हैं। उनकी खींची तस्वीरें जिले की जैव विविधता को नई पहचान दिलाने में मदद करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *