हिंदू नववर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा

चाईबासा| पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चाईबासा में रविवार को प्रातः 8 बजे हिंदू नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर शोभायात्रा (पथ संचलन) निकलेगी। जिसमें विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य-बंधु शामिल होंगे। यह शोभायात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर जैन चौक, जायका होटल, कचहरी रोड होते हुए घंटाघर, सदर बाजार एवं नगर पालिका के रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचेगी। जहां हिंदू नव वर्ष वर्ष प्रतिपदा मनाया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार पांडेय ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *