हाता-चाईबासा मार्ग पर वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा; पिता की मौत, बेटा गंभीर

भास्कर न्यूज| राजनगर हाता-चाईबासा मार्ग एनएच 220 पर कुमढ़ाशोल कोरजना ढाबा के पास वाहन की टक्कर से टेंपो पलट गया। टेंपो में पिता-पुत्र सवार थे। हादसे में पिता की मौत गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शाम सात बजे की है। मुन्ना पटनायक (42 वर्ष) एवं उनका बेटा शुभम पटनायक (18 वर्ष) डाला टेंपो संख्या (जेएच 22 ई 5545) से गए थे। दोनों किसी गांव में सामान पहुंचा कर लौट रहे थे। इसी क्रम में मुख्य मार्ग पर कुमढ़ाशोल के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे टेंपो पलट गया। पलटने के बाद बाप- बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया। जहां डॉक्टर ने मुन्ना पटनायक को मृत घोषित कर दिया तथा शुभम पटनायक का इलाज चल रहा है। मुन्ना पटनायक ओडिशा राज्य के रायरंगपुर अंतर्गत महुलडीहा के रहने वाले थे। वह अपने ससुराल राजनगर के मुरुमडीह गांव में वर्षों से परिवार के साथ रहकर डाला टेंपो चलाकर जीविका उपार्जन करते थे। हादसे में मुन्ना पटनायक की मौत से स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *