चाईबासा| झामुमो की केंद्रीय समिति ने प. सिंहभूम जिला समिति की घोषणा की है, जिसमें झामुमो के प. सिंहभूम जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य को घोषित किया है। इसके अलावे जिला उपाध्यक्ष इकबाल अहमद, विकास कुमार गुप्ता, अकबर खान, दीपक प्रधान, दिनेश चंद्र महतो को चुना गया है। केाषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, प्रेस प्रवक्ता बुधराम लागुरी बनाए गए हैं।


