राशन कार्डधारकों की 30 अप्रैल तक अब की जाएगी ई-केवाईसी

चाईबासा| आखिरकार राशन कार्डधारकों की ई-केवाईसी के लिए आखिरी फरमान जारी हो गया। केंद्र सरकार के निर्देश पर पूर्व में ई-केवाईसी के लिए तीन माह का समय बढ़ा दिया गया था। अब अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 निर्धारित कर दी गई है। राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी को लेकर पहले समय 31 दिसंबर 2024 निर्धारित था। कार्डधारकों की उदासीनता व आधार कार्ड अपडेट की थकाऊ प्रक्रिया के चलते ई-केवाईसी का काम काफी धीमा चला। एक बार फिर केंद्र सरकार ने ई-केवाईसी का समय तीन महीने बढ़ाते हुए अंतिम तिथि 31 मार्च तय कर दी थी। ई-केवाईसी के अधूरे काम को देखते हुए केन्द्र सरकार ने 14 फरवरी को समय तीन माह के लिए बढ़ाया था। गत 25 मार्च को जारी निर्देश के अनुसार अब आखिरी तिथि 30 अप्रैल कर दी गई है। यदि 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी का कार्य 100% सुनिश्चित नहीं होगा तो इसके बाद राज्यों के खाद्य आवंटन में कटौती की जाएगी। उक्त जानकारी केंद्र सरकार के संयुक्त निदेशक जय पाटिल के द्वारा दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *