चैत नवरात्र पर निकाली जाएगी आज विराट महावीरी झंडा यात्रा

चाईबासा| चैत नवरात्र पर हिंदू जागरण मंच एवं वीरांगना वाहिनी के द्वारा विराट महावीरी झंडा यात्रा दोपहर 2 बजे पवन पुत्र हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में कुल 45 की संख्या में राम भक्त ढोल और ताशा बजाएंगे। साथ ही देवी-देवताओं की विशेष झांकी रहेगी। बच्चों द्वारा शोभा यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति की जाएगी। सरस्वती हरि बोल दुर्गा मंदिर के प्रांगण में मां दुर्गा की 21 फीट की महाआरती व उसके बाद महाभोग का आयोजन किया जाएगा। महाभोग वितरण कार्य के पश्चात कार्यक्रम का समापन रात 10 बजे किया जाएगा। इसकी जानकारी हिंदू जागरण झारखंड प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य जय गिरी गोस्वामी ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *