पैसों के लेन-देन को लेकर दुकानदार व डीलर में झगड़ा

भास्कर न्यूज | जालंधर डिवीजन नंबर एक के अधीन आते कालिया कॉलोनी में आरएस किराना स्टोर के मालिक की डीलर के करिंदर से पैसों की लेनदेन को लेकर झड़प हो गई। इसमे दुकान मालिक के बेटे अमित कुमार और डीलर के करिंदे वासु पुत्र स्वर्ण पाल घायल हुए हैं। घायल सिविल में भर्ती हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। वासु ने बताया कि जब उसने समान डिलिवर करने के बाद स्टोर मालिक से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे बाद में देने के लिए कहा, लेकिन उधार न देने की बात कही तो वह गाली-गलौज करने लगे और मुझ पर दुकान में पड़ी रॉड से हमला कर दिया। वहीं दूसरी तरफ अमित कुमार ने कहा कि वासु उनसे जबरदस्ती माल का पैसा देने और रसीद पर साइन करने के लिए कह रहा था, उसने बदतमीजी से बात भी की। वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर एएसआई सुखविंदर पाल और आत्माराम ने कहा कि उन्हें लड़ाई -झगड़े की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों के बयान लेकर डिवीजन नंबर एक में मामला रेफर कर दिया गया है। इलाका पार्षद पति नोनी शर्मा ने कहा कि दुकान मालिक के अनुसार, झगड़ा करने वाले डीलर ने गल्ले से पैसे भी चोरी किए हैं हालांकि पुलिस इसकी जांच करेगी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान लेकर दोषियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। झड़प में जख्मी हुए युवक घटनास्थल पर मौजूद पार्षद पति नोनी शर्मा व अन्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *