जालंधर| सागर एनक्लेव सोसायटी के सदस्यों की ओर से डेरा बाबा झंडा साहिब, गांव नाहला में वार्षिक मेले के उपलक्ष्य में धार्मिक आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने भजनों का गुणगान किया। संस्था के उप प्रधान टोनी अरोड़ा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए लंगर की सेवा भी की गई। उन्होंने बताया कि बैसाखी के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल को सोसायटी द्वारा जंज घर गांव नाहला में निशुल्क आंखों का चेकअप कैंप भी लगाया जाएगा। इसमें आंखों के माहिर डॉक्टर गगनदीप सिंह लोगों का निशुल्क चेकअप करेंगे। कैंप में लोगों को निशुल्क दवाइयां और आंखों के ऑपरेशन भी किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान देसराज, जनरल सेक्रेटरी ललित कपूर, जॉइंट सेक्रेटरी मुकेश कुमार, कैशियर सन्नी, देवानंद, लक्ष्मण, संजय कुमार, तरसेम लाल, कुलदीप सिंह व अन्य लोग उपस्थित थे।


