15 लोगों की आंखों का ऑपरेशन

जालंधर| प्रो. संत सिंह की याद में आंखों का ऑपरेशन कैंप लगाया गया। लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट नजदीक वर्कशॉप चौक में ऑपरेशन की दूसरी कड़ी में तरसेम कपूर की देख-रेख में 15 ऑपरेशन डॉ. गगनदीप सिंह डीएनबी रेटिना स्पेशलिस्ट तथा उनकी पूरी टीम द्वारा आधुनिक फेको मशीन से संपन्न किए गए। कैंप में जांचे 68 मरीजों में से अभी तक 31 मरीजों के ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके है तथा बचे हुए ऑपरेशन भी अगले सप्ताह तक संपन्न कर दिए जाएंगे। को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने मलविंदर कौर का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा डॉ. जगदीप सिंह तथा डॉ. गगनदीप सिंह ने जरूरतमंद लोगों के आखों के ऑपरेशन किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *