कल पढ़ी जाएगी ईद उल फितर की नमाज

भास्कर न्यूज | जालंधर रमजान का पाक महीना अंतिम चरण में है। ईद की नमाज सोमवार को होगी । देश भर में ईद उल फितर की तैयारी जोरों पर है। मस्जिद प्रबंधक कमेटियों की तरफ से ईद की नमाज को लेकर तैयारियां मुकम्मल की जा रही है। तो वहीं ईद की खरीदारी के लिए मस्जिदों के बाहर अस्थाई बाजार भी कर चुके हैं। शनिवार को रमजान महीने का 28 वां रोजा रखा गया और रविवार को 29वां रोज सुबह 4:57 पर रखा जाएगा जबकि शाम 6:46 पर इफ्तारी होगी। जालंधर में भी सभी मस्जिदों में ईद की नमाज की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। ईदगाह गुलाब देवी रोड के प्रधान अल्पसंख्यक कमीशन के पूर्व मेंबर नासिर सलमानी ने बताया कि जालंधर की सबसे बड़ी और पुरानी ऐतिहासिक ईदगाह में सोमवार सुबह 9 बजे नमाज पढ़ी जाएगी, जिसे लेकर सभी तैयारियां चल रही हैं। नगर निगम और पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर अवगत करवाया गया है। ईदगाह गुलाब देवी के बाहर बैरिकेडिंग, पानी, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं। ईद की नमाज सोमवार को होगी । 9 बजे 8 बजे 9 बजे 8:45 पर 9 बजे 8:30 पर 7:30 पर 7:30 पर 7:30 पर 8 बजे 8:30 पर 8:45 पर 8 बजे 8:30 पर 8:45 पर 9:45 पर किस ईदगाह में कब पढ़ी जाएगी नमाज ईदगाह गुलाब देवी रोड ईदगाह जमा मस्जिद ईदगाह कैंट बिलाल मस्जिद मस्जिद उमर दानिशमंद मस्जिद कचहरी चौक मस्जिद रेलवे रोड मस्जिद हुसैनी मुस्लिम कॉलोनी मस्जिद रेलवे रोड मस्जिद सब्जी मंडी मस्जिद स्टेट मस्जिद नूरपुर मस्जिद कंगनीवाल मस्जिद मुस्लिम कॉलोनी मस्जिद जनता कॉलोनी मस्जिद बूटा मंडी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *