जालंधर | गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के गुरु हरगोबिंद अस्पताल की देखरेख में मेडिकल चेकअप एवं निशुल्क नेत्र ऑपरेशन कैंप का आयोजन रविवार 30 मार्च को पुलिस चौकी (मेन पार्क), लैदर कांप्लेक्स, में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। वरिंदर टूल्स के प्रबंध निदेशक सरबजीत सिंह और निदेशक वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि कैंप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस कैंप में अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा नेत्र, दंत, हृदय रोग, रक्तचाप, मधुमेह, चर्म रोग, स्त्री रोग तथा बच्चों के सभी प्रकार के रोगों की जांच की जाएगी। आंखों की सर्जरी के बाद लैंस भी निशुल्क लगाए जाएंगे। मरीजों को दवा भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। जालंधर| शिव मंदिर राजनगर में भक्तों ने श्रीमद् भागवत कथा करवाई। जिसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। भक्तों ने अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यहां अविनाश कौर, लवली वर्मा, सुरजीत, कुलविंदर, पूनम, रीटा, संतोष, मीणा व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


