भास्कर न्यूज | अमृतसर रणजीत एवेन्यू स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र (आप क्लीनिक) को चोरों ने तीसरी बार फिर निशाना बनाया है। इस बार चोर एसी की बची कॉपर पाइपें भी चोरी करके ले गए। फिलहाल मेडिकल आफिसर छुट्टी पर होने के कारण किसी ने इसकी शिकायत पुलिस को नहीं की। परंतु इससे पहले चोरों की तरफ से 22 मार्च को इस केंद्र के एसी का एक आउट यूनिट और कॉपर पाइपें चोरी कर ली थी। जबकि दूसरा एसी यूनिट तोड़ दिया था। तोड़े एसी आउट डोर यूनिट की बची कॉपर पाइपें अब चोर चोरी करके ले गए है। हालांकि इससे पहले हुई दो चोरियों की पुलिस को लिखित शिकायतें कर दी थी। परंतु पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज किया है और न ही चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि 7 मार्च को चोरों ने जनरेट का सामान चोरी कर लिया था। गौर है कि इस केंद्र के पास पुलिस द्व्रारा नाके भी लगाए जाते है। परंतु इससे बावजूद भी केंद्र में चोरी होना समझ से बाहर है।


