नवरात्र आज से, दुर्ग्याणा शीतला माता मंदिर में सुबह कीर्तन शाम को जागरण

अमृतसर| शक्ति नगर के प्राचीन मंदिर शिव धाम (बाबा स्वरूप दास) कुब्बी बेरी शक्ति नगर में नव संवत और चैत्र नवरात्रि श्रद्धा से संगत के सहयोग से मनाए जाएंगे। जानकारी देते स्पोर्ट्स सेल के चेयरमैन प्रमोद भाटिया और वीना भाटिया की देखरेख में मनाए जाने वाले उत्सव में कई भक्तजन शामिल होंगे। इस मौके पर भाटिया ने कहा कि नव संवत पर पंडित फतेह कृष्ण शास्त्री मंत्रोच्चारण करके श्री दुर्गा स्तुति का पाठ करेंगे। रोजाना रात साढ़े 8 बजे महामाई की चौकी होगी। जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक वरुण बबलू, अंबिका सोनी, रिंकू सांवरी, गौरव सांवरिया और रविदीप महामाई का गुणगान करेंगे। इसी दौरान सारे मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *