अमृतसर | चैत्र नवरात्रों पर कटड़ा चढ़त सिंह में अशोक महंत के निवास स्थान पर रोजाना माता की चौकी का आयोजन होगा। मंदिर के प्रवक्ता साहिल चोपड़ा ने बताया कि रोजाना रात 8 से 10 बजे तक होने वाली माता की चौकी में महामाई का गुणगान होगा। वहीं चौकी से पहले पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र ज्योति जलाई जाएगी। चैत्र नवरात्र के अवसर पर भक्तों में भारी उत्साह है। मंदिर में रोजाना होने वाली माता की चौकी में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है।


