“मांसाहार की वकालत करने वाले मौलाना जरा आंख कान खोलें’

अमृतसर | लक्ष्मी कांता चावला पंजाब सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा की सदस्य लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि पाकिस्तान के मौलाना जो टेलीविजन पर गाय का मांस खाने की वकालत करते दिखाई दिए उनको मैं यह समझाना चाहती हूं कि गाय का मांस खाने वाले कायर कमजोर होते हैं और शाकाहारी अधिक शक्तिशाली होते हैं। इस मौलाना ने यह कहने की जुर्रत कर दी कि वाघा बार्डर पर उनके सैनिकों की आवाज ज्यादा ऊंची है और लंबाई चौड़ी भी अधिक है। यह इसलिए हुआ क्योंकि वह गोश्त खाते हैं। मौलाना जी समझिए अगर गोश्त खाने वालों की ताकत देखनी है तो जनरल रियाजी को देखिए, जब सिर झुकाए वह भारत के जनरल के आगे हथियार डाल रहा था और उसके साथ ही आपके लगभग एक लाख गाय खाने वाले बहादुर आत्मसमर्पण कर रहे थे, लेकिन भारत के वीर सिर ऊंचा किए जश्न मना रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *