अमृतसर से पाकिस्तान के हथियार तस्करी रैकेट से जुड़े 4 तस्कर अरेस्ट

अमृतसर | अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े स्मगलर्स के नेटवर्क से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में जगरोप सिंह उर्फ बाबा, हरदीप सिंह, रजबीर सिंह उर्फ गुल्लू और अरसल सिंह उर्फ रसाल सिंह शामिल हैं। सभी पर अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला के जरिए पैसे का लेन-देन करने का आरोप है। इनसे 4 ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, 5 मैगजीन और 3 लाख पांच हजार की हवाला राशि बरामद की है। पाक से 1 लाख में हथियार मंगवा 2 लाख रु. में बेचते हवाला राशि और हथियारों के साथ पकड़े तस्कर पाक से हथियार मंगवा उन्हें बेचने के बाद हवाला राशि पाक भेजने वाले एक गिरोह का हिस्सा थे। इनसे हवाला राशि के अलावा पुलिस ने दो मोबाइल, एक 10 रु. का टोकन नोट भी बरामद किया है। आरोपी पाक से करीब 1 लाख में प्रति एक पिस्तौल मंगवा उसे अपराधियों में डेढ़ से 2 लाख रुपए में बेचते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *